जब डच खोजकर्ताओं को विशवास हो गया कि न्यूजीलैंड (New Zealand),दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से नही जुड़ा हुआ है तो उन्होंने उसका नाम Staten Landt (South America) से बदलकर Zeelandia (New Zealand) में बदल दिया |
इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय आधिकारिक रूप से न्यूजीलैंड की महारानी कहलाती है | उन्हें देश का गर्वनर जनरल के रूप में प्रतिनिधि माना जाता है |
न्यूजीलैंड की ex-prostitute जोर्जिया बेयर 1999 में संसद में बैठने वाली विश्व की पहली transsexual सदस्य बनी |
न्यूजीलैंड (New Zealand) के Ninety-Mile Beach की लम्बाई केवल 56 मील (90 किमी) है |
न्यूजीलैंड के निवासी विश्व में सबसे अधिक जीवन दर वाले होते है जिनमे महिलाओं की जीवन दर 82.3 जबकि पुरुषो की जेवन 78.3 होती है |
न्यूजीलैंड का Māori नाम Aotearoa है जिसका मतलब है “लम्बे सफेद बादलो का देश”
Auckland City Sky Tower दक्षिणी गोलार्द्ध पर स्थित सबसे ऊँचा फ्री स्टैंडिंग सरंचना है जिसकी ऊँचाई 328 मीटर है |
न्यूजीलैंड वासियों को कीवी नाम से पुकारा जाता है जिसके पीछे की कहानी प्रथम विश्व युद्ध से जुडी हुयी है जब न्यूजीलैंड के सैनिको को निकनेम कीवी से पुकारा जाता था | न्यूजीलैंड डॉलर को भी अंतर्राष्ट्रीय वित्त बाजार में कीवी के नाम से पुकारा जाता है | डॉलर सिक्के के एक तरफ कीवी पक्षी का चिन्ह अंकित होता है |
न्यूजीलैंड विश्व के सबसे कम आबादी वाले देशो में से एक माना जाता है जहा केवल 44 लाख नागरिक है |
न्यूजीलैंड निवासी अपनी कार को बहुत पसंद करते है | यहाँ लगभग 40 लाख लोगो के लिए 25 लाख कारे है |
चमकादड़ो की दो प्रजातियाँ ही केवल न्यूजीलैंड के मूल भूमि स्तनधारी है |
न्यूजीलैंड में स्कॉटलैंड से भी ज्यादा (प्रति व्यक्ति के हिसाब से) स्कॉटिश पाइप बैंड्स है |
न्यूजीलैंड फिल्म निर्माताओं द्वारा न्यूजीलैंड में बनी मशहूर फिल्मे Once Were Warriors, The Whale Rider, The Piano, and the Lord of the Rings trilogy है
न्यूजीलैंड (New Zealand) विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहा कोई साँप नही है |
न्यूजीलैंड विश्व का पहला ऐसा देश है जिसने 1893 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार विश्व में सार्वभौमिक अधिकार की शुरुवात की थी |
न्यूजीलैंड (New Zealand) में इंसानों से सात गुना ज्यादा भेड़े और तीन गुना ज्यादा गाये है |
न्यूजीलैंड के कौरी नामक पेड़ को परिपक्व होने में 200 वर्ष लगते है | विश्व का सबसे बड़ा कौरी पेड़ Tāne Mahuta (Lord of the Forest) वैपौआ जंगलो में स्तिथ है जो 2100 वर्ष पुराना है |
न्यूजीलैंड का क्रिसमस ट्री Pohutukawa tree को माना जाता है जिसमे दिसम्बर के महीने में लाल फुल निकलते है |
न्यूजीलैंड में प्रति व्यक्ति लिहाज से दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा हेलिकॉप्टर है | 60 के दशक में इनका प्रयोग हिरण को गिनने में किया जाता है जिसमे हर दिन 200 हिरणों को चुना जाता था |
सन 2009 में विश्व के सबसे शान्तिप्रिय देशो में न्यूजीलैंड प्रथम स्थान पर था |
उन उत्पादन में न्यूजीलैंड का विश्व में दूसरा स्थान है पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है |
न्यूजीलैंड के निवासी बाहर घुमने के ज्यादा आदी होते है और उनका प्रसिद्ध लोकप्रिय राष्ट्रीय खेल Tramping है जिसे हाईकिंग या वाल्किंग भी कहते है |
न्यूजीलैंड विश्व के सबसे उदार देशो में एक माना जाता है जहा समलिंगी विवाह और वेश्यावृति कानूनन मान्य है | यहा ड्राइविंग की उम्र 15 वर्ष , सेक्स के लिए उम्र 16 वर्ष और शराब पीने की उम्र 18 वर्ष है |
न्यूजीलैंड (New Zealand) में कोई भी जगह समुद्र से 140 किमी से ज्यादा दूर नही है |
न्यूजीलैंड वासियों ने ही disposable syringe, नॉन-शोर्टबल बिजली की बाड़ , Navman GPS की खोज की थी |
न्यूजीलैंड विश्व के पांच बड़े डेयरी उत्पादकों में से एक है |
न्यूजीलैंड उन देशो में से एक है जिनके दो राष्ट्रगान है | जिसमे से एक God Defend New Zealand 1940 में स्वीकार्य हुआ और दूसरा God Save the Queen 1977 में स्वीकार्य हुआ |
वेटा बग न्यूजीलैंड के पाया जाने वाला पंखहीन कीट है जो पिछले 19 करोड़ सालो में नही बदला है |
रगबी न्यूजीलैंड के सबसे लोकप्रिय खेलो में से एक है जो वर्तमान में यहा का राष्ट्रीय खेल भी है जिसे क्लब लेवल पर ढाई लाख लोग खेलते है | यहा की राष्ट्रीय टीम को All Blacks के नाम से जाना जाता है |
न्यूजीलैंड कीवी फल से हर साल 10 लाख डॉलर कमाता है | इस फल की उत्पत्ति की चीन में हुयी थी जिसे मंकी पीच के नाम से पुकारा जाता था |
न्यूजीलैंड (New Zealand) के मूल प्रवासी मोआ ना उड़ सकने वाले पक्षी है |
न्यूजीलैंड ने किसी भी दुसरे देश से प्रति व्यक्ति हिसाब से ज्यादा ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीते है |
न्यूजीलैंड की ईल मछली 80 वर्ष तक जीवित रह सकते है और वो जीवन में एक बार ही प्रजनन करती है वो भी अपने जीवन के अंतिम दिनों में |
Taupo झील को विश्व के सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोट का उद्गम माना जाता है जो 70 हजार वर्ष पुराना है |
न्यूजीलैंड (New Zealand) में पब्लिक और प्राइवेट दोनों मिलाकर कुल 400 गोल्फ कोर्स है | इसका मतलब हर 9000 व्यक्तियों के लिए एक गोल्फ कोर्स , जो विश्व में प्रति व्यक्ति हिसाब से सबसे अधिक गोल्फ कोर्स की संख्या है |
ना उड़ सकने वाला पक्षी किवी न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय चिन्ह है जो यहा का मूल निवासी है |
न्यूजीलैंड निवासी सर एडमंड हिलेरी को तेनजिंग नोर्गे के साथ मिलकर माउंट एवेरेस्ट पर चढने वाला प्रथम व्यक्ति माना जाता है | इसके साथ ही दक्षिणी ध्रुव पर फार्म ट्रेक्टर ड्राइव करने वाले भी पहले व्यक्ति बने | इसी कारण उनका चित्र न्यूजीलैंड के 5 डॉलर के नोट पर चित्रित है |
क्रिकेट न्यूजीलैंड में पिछले 150 वर्षो से खेला जा रहा है जो न्यूजीलैंड का सबसे पुराना व्यवस्थित खेल है | न्यूजीलैंड ने क्रिकेट में पहली टेस्ट जीत 1956 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ और पहली टेस्ट सीरीज जीत 1969 में पाकिस्तान के विरुद्ध प्राप्त की थी |